पानी के लिए घंटों लाइन में लगकर बारी का इंतजार करते हैं आम लोग

सरायकेला। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र और इसके आस-पास के क्षेत्र में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। और जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे पानी की समस्या भी गंभीर रुप लेते जा रही है। भूजल स्तर में लगातार हो रही गिरावट को इसका कारण बताया जा रहा है, जिसके कारण अलग-अलग स्थानों पर स्थित सार्वजनिक और निजी बोरिंग/चापाकल सूख रहे हैं। और अब आम लोगों को पानी के लिए अलग-अलग स्थानों पर स्थित बोरिंग और टैंकर के उपर निर्भर रहना पड़ रहा है। राममड़ैया बस्ती, रायडीह बस्ती, सालडीह बस्ती, कुलुपटाँगा बस्ती, इच्छापुर बस्ती, बन्तानगर बस्ती, आसंगी बस्ती, कृष्णापुर बस्ती सहित अन्य स्थानों पर यह स्थिति देखने को मिल रही है। संबंधित स्थानों पर डीप बोरिंग से पानी के लिए सुबह ः 4 बजे से हीं स्थानीय लोग लाइन मे लग जाते हैं। वहीं, पहुंचने से पूर्व हीं टैंकर से पानी लेने वालों की भीड़ एकत्रित हो जाती है, जो कि पानी के लिए अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करते हुए देखे जा रहे हैं। बस्तीबासी गुडू कोयल का कहना है सरकार द्वारा कब से पानी की समस्या को समाधान हो जाने बात होती मगर धरातल पर योजना दिखाई नहीं देती है। वही आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश का कहना है की आम जनता को पानी के लिए पारसनी नहीं होगीलगातार टैंकर से सप्लाई होते रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *