गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में बीती रात हत्या के आरोपी को गोली मार दी गई। गोली युवक के जबड़े में लगी है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना बनरचूंहा गांव कर है। श्याम जमानत पर आया था जेल से बाहर
जख्मी युवक की पहचान श्याम झा (19) के रूप में की गई। 2023 में श्याम पर गांव में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का आरोप है। श्याम इस मामले में कुछ दिन जेल में था। फिलहाल जमानत पर बाहर था। घायल श्याम के भाई कन्हैया यादव ने बताया कि वे लोग घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही गोलू यादव और चर्चित झा वहां आए। उन्होंने श्याम के जबड़े में गोली मार दी और भाग निकले। श्याम को एक गोली लगी है। युवक की स्थित गंभीर
इधर, घायल को तुरंत महागामा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल, गोड्डा रेफर कर दिया। यहां से युवक को भागलपुर रेफर किया गया है। घटना को आपसी दुश्मनी से जोड़कर देख रही पुलिस
महागामा के एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह मामला थाना कांड संख्या 167/23 से जुड़ा है। इस केस में सच्चिदानंद मिश्रा की हत्या हुई थी। श्याम झा इस केस का आरोपी था और जमानत पर बाहर था। पुलिस इस घटना को आपसी दुश्मनी से जोड़कर देख रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गोली कांड घटना में घायल के परिजनों ने गोलू यादव और चर्चित झा पर आरोप लगाया है। एक-एक कड़ी को जोड़कर पूरे मामले की जांच चल रही है। अनुसंधान के बाद ही कुछ मामला स्पष्ट हो पाएगा। -चंद्रशेखर आजाद, एसडीपीओ, महागामा


