गिरिडीह में कुएं से मिला महिला का शव:एक सप्ताह से लापता थी महिला, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निमापहरी गांव स्थित कुएं से एक महिला का शव संदेहास्पद परिस्थिति में बरामद किया गया। शव के कुंए में मिलने की जानकारी होने के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। महिला एक सप्ताह से लापता थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
महिला का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद उसके मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंचे। महिला की पहचान 30 वर्षीय रीना देवी के रूप में की गई। वहीं, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया। ससुराल में हमेशा होता था विवाद
इधर, परिजनों ने ससुरालवालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि रीना के साथ ससुराल में हमेशा विवाद होता रहता था। कई बार समझौता भी करवाया गया। रीना के लापता होने से पहले भी पुराने घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा था। इसके बाद रीना अपने तीनों बच्चों को छोड़ कर लापता हो गई थी। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे ढूंढ़ा भी नहीं। रीना की शादी 12 साल पहले हुई थी। गुमशुदगी का आवेदन थाना में दिया था
वहीं, मृतका की भाभी रूबी देवी ने कहा कि 9 अप्रैल से लापता थी। हम लोगों ने 11 अप्रैल को गुमशुदगी का आवेदन थाना में दिया था। आज हमलोगों को सूचना मिली कि कुएं में रीना की शव मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *