जगराओं में मिठाई की दुकान में चोरी:कर्मचारी 1.69 लाख लेकर फरार, काम के पहले दिन की वारदात, चाभी से अलमारी का खोला ताला

लुधियाना में जगराओं के गांव बस्सियां में एक मिठाई की दुकान के मालिक को नए कारीगर ने बड़ा चूना लगा दिया। बीकानेर स्वीट्स के मालिक बबानी सिंह ने एक नए कारीगर मनोज सारन को काम पर रखा था। मनोज पहले दिन ही मालिक के घर से पैसे चुराकर फरार हो गया। मालिक बबानी सिंह ने नए कारीगर मनोज को अपने किराए के मकान में ठहराया था। वहां दो अन्य कर्मचारी भी रहते थे। सभी के सो जाने के बाद मनोज ने अलमारी से 1.56 लाख रुपए चुराए। साथ ही एक कर्मी का मोबाइल व दूसरे कर्मचारी के पर्स से 13 हजार रुपए भी ले गया। सुबह कर्मचारियों के उठने पर पता चला सुबह जब एक कर्मचारी का मोबाइल गायब मिला और दूसरे का पर्स नहीं मिला, तो मामला सामने आया। जांच में पता चला कि आरोपी मनोज सारन बीकानेर के वार्ड नंबर 9 बाहमटसर का रहने वाला है। पीड़ित ने बताया कि वह पिछले सात महीने से शीतला माता मंदिर के सामने मिठाई की दुकान चला रहा है। थाना सदर रायकोट पुलिस को सूचना मिलते ही एएसआई परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने चाभी का इस्तेमाल कर अलमारी का ताला खोला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *