जालंधर की मकसूदा मंडी में 2 लोगों से मारपीट:जुआरियों ने बुरी तरह से पीट-पीटकर किया लहूलुहान, बोले- बिना वजह के पीटा

जालंधर में मकसूदा मंडी के अंदर करीब एक दर्जन से ज्यादा जुआरियों ने दो लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। क्राइम सीन पर जांच के लिए पीसीआर टीम और थाने की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई। मकसूदा मंडी में फ्रूट के आढ़ती के पास काम करने वाले नरिंदर कुमार उर्फ नंदू ने कहा- वह अपने दोस्त करण के साथ बातचीत करता हुआ। दोनों एक दूसरे का साथ हिसाब कर रहे थे। हिसाब के बाद देर रात ऑफिस से निकले और मकसूदा मंडी के दो नंबर गेट के पास पहुंचे। पीड़ित बोला- जुआरियों ने बिना वजह से पीटा इस दौरान उसने देखा कि करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग जूआ खेल रहे थे। नंदू और करण आराम से उनके पास से निकल गए थे। इस दौरान उन में से कुछ जुआरियों ने दोनों को गालियां देनी शुरू कर दी। जब पीड़ितों ने विरोध किया तो आरोपियों ने तुरंत धारदार हथियार निकाल लिए और मारपीट शुरू कर दी। करण बचाव के लिए आया तो उसे भी पीटा आरोपियों ने पहले नंदू पर हमला किया था, जब करण बचाव के लिए आया तो उन्होंने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। आरोपी वारदात के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और जांच के लिए पीसीआर टीम मौके पर पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *