4 साल के बच्चे पर स्कॉर्पियो चढ़ाई, मौत:पेंड्रा में घर के बाहर खेल रहा था मासूम; कुचलने के बाद भागा ड्राइवर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 4 साल के बच्चे को कुचल दिया। धनपुर गांव में घर के बाहर धनंजय सिंह खेल रहा था। तभी अज्ञात वाहन चालक ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। परिजन तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें थीं। फरार ड्राइवर की तलाश जारी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक और वाहन की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर आक्रोश है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *