गौरेला पुलिस ने अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को रेलवे स्टेशन पेंड्रारोड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल बरामद की गई है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी गौरेला और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोरखपुर निवासी हरजितेन्द्र सिंह (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में पुलिस अवैध हथियारों के नेटवर्क और खरीद-फरोख्त से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक आर.एस. सेंगर, आरक्षक नरेश केवर्त, साइबर सेल से आरक्षक सुरेन्द्र विश्वकर्मा और हर्ष गहरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गौरेला पुलिस अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार प्रयासरत है।


