12 से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद:बिलासपुर के 15 चौराहों पर भीषण गर्मी से राहत; रुल्स तोड़ा तो फिर चालू होगा

बिलासपुर में लोगों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए एक नई पहल की गई है। एसएसपी रजनेश सिंह ने शहर के 15 प्रमुख चौराहों पर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रखने का निर्णय लिया है। यह कदम दैनिक भास्कर द्वारा 6 अप्रैल को प्रकाशित खबर के बाद उठाया गया। खबर में बताया गया था कि तेज धूप में 90 सेकेंड तक रेड सिग्नल पर खड़े रहने से लोगों को सनबर्न का खतरा है। एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने स्पष्ट किया कि सिग्नल बंद होने के दौरान भी यातायात नियमों का पालन आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी चौराहे पर अत्यधिक भीड़ या नियमों का उल्लंघन देखा जाएगा, तो वहां सिग्नल तुरंत चालू कर दिए जाएंगे। 5 अलग-अलग सिग्नलों पर रुकते थे यात्री खास तौर से तारबाहर से राजेंद्र नगर चौराहे के बीच की स्थिति चिंताजनक थी, जहां लोगों को पांच अलग-अलग सिग्नलों पर रुकना पड़ता था। इस नई व्यवस्था से शहरवासियों को गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर केवल ब्लिंकर ही चालू रहेंगे इन समस्याओं को ध्यान में रख कर लोगों को राहत देने के लिए 20 अप्रैल से 15 प्रमुख चौराहों पर सिग्नल दोपहर 12 से शाम 5 बजे के बीच बंद रखे जा रहे हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर केवल ब्लिंकर ही चालू रहेंगे। जिन प्रमुख चौराहों पर सिग्नल बंद रहेंगे, उनमें मंगला चौक, नेहरू चौक, अमेरी चौक, महाराणा प्रताप चौक, मंदिर चौक, पुराना बस स्टैंड, सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, सीएमडी चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग तिराहा, तारबाहर चौक, गांधी चौक, देवकीनंदन चौक, महामाया चौक व अन्य चौराहे शामिल हैं। 22 जगहों पर सिग्नल, लेकिन 7 पहले से बंद बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आईटीएमएस के अंतर्गत शहर के 22 प्रमुख चौराहों और तिराहों पर सिग्नल लगाए गए हैं। लेकिन शहर की मौजूदा ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए केवल 15 स्थानों पर ही सिग्नल का उपयोग किया जा रहा था। बाकी 7 सिग्नल पहले से ही बंद हैं। इनमें अशोक नगर चौराहा, मुंगेली नाका तिराहा, जीडीसी कॉलेज, अपोलो तिराहा, कोतवाली चौक, नर्मदा नगर चौक व अन्य स्थान शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *