रायगढ़ में गोह का नाबालिग बालकों ने किया शिकार:पत्तों से ढककर घर ले जाते समय पकड़ाए, टांगी से मारकर जंगल में शिकार किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के जंगल में दो नाबालिग शिकारियों ने एक गोह का शिकार कर दिया। टांगी से उसके सिर पर मारा और उसे खाने के लिए घर ले जा रहे थे। तभी वन अमला ने उन्हें पकड़ लिया। मामला धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के बायसी जंगल के कक्ष क्रमांक 369 RF में दो नाबालिग शिकार के लिए भटक रहे थे। तभी उन्हें गोह नजर आने पर उन्होंने टांगी से उसके सिर पर मारकर उसका शिकार कर लिया। बताया जा रहा है कि तभी मामले की सूचना वन अमला को मिली। ऐसे में वनकर्मी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि साल पेड़ के पत्तों से छिपाकर गोह को ले जा रहे हैं। नाबालिग शिकारी क्रोंधा के रहने वाले
जिसके बाद वन अमला ने उन्हें रोका और पूछताछ किया, तो बताया कि वे क्रोंधा गांव के रहने वाले हैं और इससे पहले भी करीब छह माह पहले उन्होंने गोह का शिकार किया था। जिसके बाद वन अमला ने बालकों के खिलाफ वन्यप्राणी सरंक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में जूट गई है।
खाने के लिए ले जा रहे थे
इस संबंध में धरमजयगढ़ रेंजर दयानंद सोनवानी ने बताया कि अपचारी बालको में एक की उम्र 14 व दूसरे की 17 साल है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि गोह का शिकार कर उसे खाने के लिए ले जा रहे थे। मृत गोह का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *