प्रदेश में 11 जिलों के कलेक्टर समेत 41 आईएएस के प्रभार बदले हैं। राजस्व मामलों के जल्द निपटारे के लिए दो अफसरों को जिम्मेदारी दी है। किरण कौशल को नान और मार्कफेड का एमडी बनाया गया है। इस तरह निगम-मंडलों में 9 अफसरों की तैनाती की गई है। इफ्फत आरा रायपुर अपर संभागायुक्त होंगी। वे दुर्ग संभाग का अतिरिक्त प्रभारी भी रहेंगी। विभागों के सचिवों पर वर्कलोड न बढ़े, इसलिए उन्हें अतिरिक्त प्रभार नहीं दिया गया है।


