रायपुर में सट्टा खिलाते एक युवक गिरफ्तार हुआ हैं। एंटी क्राइम यूनिट को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपी की घेराबंदी करके रेड मारा गया। इस मामले में तिल्दा नेवरा पुलिस ने एक आरोपी को जुआ एक्ट में जेल भेजा है। एंटी क्राइम यूनिट को सूचना मिली की तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास एक व्यक्ति अंकों में दाव लगाकर सट्टा खेल रहा हैं। इसके बाद पुलिस अफसरों के निर्देश में पुलिस टीम को मौके में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया। 10 हजार कैश भी जब्त रेड कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति उपस्थित पाया गया। जो सट्टा संचालित कर रहा था। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना ऋषभ तलरेजा निवासी तिल्दा नेवरा बताया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से करीब 10 हजार जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है।


