देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दवा दुकानदार पर जानलेवा हमला हुआ। बलियाचौकी स्थित मां यशोदा मेडिकल हॉल में दोपहर एक बजे 8-10 बदमाशों ने दुकानदार प्रमोद कुमार पर फायरिंग कर दी। कुछ लोगों ने रंगदारी मांगी घटना जमीन की घेराबंदी को लेकर रंगदारी नहीं देने से जुड़ी है। प्रमोद के पिता वासुदेव यादव ने बताया कि वे जमीन की घेराबंदी करवा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने रंगदारी मांगी। मना करने पर बदमाश दवा दुकान पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई हमले में प्रमोद के हाथ में गोली लगी। उन्होंने काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल प्रमोद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद प्रमोद ने चार हमलावरों की पहचान कर ली है और उनके नाम पुलिस को बता दिए हैं। पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


