लुधियाना|डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट टीम के ट्रायल 23 अप्रैल को करवाए जाएंगे। एसोसिएशन के प्रधान सतीष मंगल ने बताया कि लुधियाना डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एलडीसीए) द्वारा अंडर-19 वर्ष आयु वर्ग के लिए लुधियाना जिला क्रिकेट टीम का चयन करने के लिए ट्रायल आयोजित करने जा रहा है। जिसके लिए खिलाड़ियों को 23 अप्रैल बुधवार को सुबह 9 बजे जीआरडी अकादमी हंबड़ां रोड क्रिकेट ग्राउंड में पहुंचना होगा। ट्रायल में 1 सितंबर 2006 या इसके बाद जन्में खिलाड़ी भाग ले सकते है। ट्रायल के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पंजाब चैंपियनशिप अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट जल्द करवाने जा रही है। इसके लिए टीम का चयन किया जा रहा है।


