खडूर साहिब| सेंट्रल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 34 छात्रों और 6 अध्यापकों ने धार्मिक स्थलों की यात्रा की। यह यात्रा स्कूल के चेयरमैन डॉ. राजेश भारद्वाज, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मृदुला भारद्वाज, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सत्यम भारद्वाज और शुभी भारद्वाज के दिशा-निर्देश में करवाई गई। यात्रा उन छात्रों के लिए रखी गई जो नए अकादमिक सत्र 2025-26 की शुरुआत से ही बिना गैरहाजिरी के नियमित स्कूल आ रहे हैं। छात्रों को खडूर साहिब के सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन कराए गए।


