इंदौर। मध्यप्रदेश की मंडियों में कपास की आवक 5 हजार गांठ कम होकर 10 हजार से 11 हजार गांठ के बीच रही। आवक में गिरावट के बावजूद कपास के भाव स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, मांग कमजोर होने के कारण कॉटन सीड के भाव में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों के प्रभाव से कॉटन कैंडी के भाव में भी गिरावट देखी गई है। मिलर्स का कहना है कि बेहतर गुणवत्ता वाले कपास की मांग बरकरार है। हालांकि, सीड की कमजोर खरीदारी के कारण उसके भाव में गिरावट आई है। वहीं, कैंडी के भाव पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों का असर पड़ा है। इसके अलावा, भारतीय कपास निगम (सीसीआई) द्वारा मध्यप्रदेश में अब तक 86 हजार 882 गांठ कपास की खरीदी एमएसपी पर की जा चुकी है। नए कपास की आवक 10,000 से 15,000 गांठ (एक गांठ = 170 किलोग्राम) के बीच रही। कपास के भाव 6,000 से 7,300 रुपए प्रति क्विंटल के बीच स्थिर बने रहे हैं। कॉटन सीड के भाव 100 रुपए की गिरावट के साथ 2,900 (-100) से 3,100 (-100) रुपए प्रति क्विंटल के बीच हैं। मध्यप्रदेश में 9 फीसदी नमी वाले 73 आरडी कपास के भाव 51,800 (-200) से 52,200 (-100) रुपए प्रति कैंडी (1 कैंडी = 356 किलोग्राम) के बीच रहे। वहीं, 9 फीसदी नमी युक्त 75 आरडी कपास के भाव निचले स्तर पर 500 रुपए और ऊपरी स्तर पर 300 रुपए की गिरावट के साथ 52,500 (-500) से 53,000 (-300) रुपए प्रति कैंडी के बीच रहे। मंडियों में कपास भाव खेतिया 6400 से 6700 जोबट 6600 से 6900 कुक्षी 5900 से 6800 सेंधवा 6525 से 7000 खरगोन 5800 से 6755 बड़वाह 6400 से 6693 अंजड़ 6280 से 6760 झाबुआ 6000 से 6900 धामनोद 5910 से 6795


