अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला:एक की मौत, दूसरा गंभीर; डीएसपी कार्यालय के सामने मेगा हाईवे पर दर्दनाक हादसा

बूंदी के लाखेरी में डीएसपी कार्यालय के सामने मेगा हाईवे पर रविवार शाम साढ़े सात बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खाकटा निवासी लोकेश मीणा के रूप में हुई है। दूसरे बाइक सवार चमावली निवासी भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया है। लाखेरी एसएचओ सुभाष शर्मा के अनुसार, बाइक सवार गफलत में सड़क पर फिसल गए। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने मृतक के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *