पॉलिटिकल रिपोर्टर|रांची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि बेलगामी अधिवेशन और कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में 40 दिनों तक चलने वाले संविधान बचाओ अभियान सहित अन्य बिंदुओं पर गहण समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक 22 अप्रैल को आहूत की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश, जिला, विधानसभा स्तर पर संविधान बचाऔ रैली का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। केशव महतो कमलेश रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफेंस में बोल रहे थे। उनके साथ विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, विधायक सुरेश बैठा,अनादि ब्रह्म,राकेश सिन्हा,सतीश पौल मुंजनी, सोनाल शांति, गजेंद्र सिंह राजन वर्मा भी उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष भी बैठक में हांेगे शामिल : इधर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी कार्यकारिणी सदस्योें एवं जिलाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्षों की एक अत्यावश्यक बैठक 22 अप्रैल को पूर्वा. 11 बजे प्रेस क्लब, रांची में आहूत की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू शामिल रहेंगे। बैठक में अहमदाबाद के एआईसीसी एवं वेलगावी में विस्तारित सीडब्ल्यूसी की संपन्न बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में संविधान बचाओ अभियान- राष्ट्रीय अभियान कैलेंडर और क्रियान्वयन संबंधी दिशा-निर्देश, साथ ही अभियान के वैचारिक और राजनीतिक संदर्भ से भी अवगत कराने जिसमें वर्तमान संवैधानिक संकट और जनता की एकजुटता पर विशेष जोर देने संबंधी कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रखंड समिति के गठन के लिए मांगा प्रस्ताव : मीडिया चेयरमैन ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू के निर्देश पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सप्ताह के अंदर जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों से प्रखंड कांग्रेस कमिटी गठन के लिए प्रस्ताव मांगा है। जिसमें अध्यक्ष-1, उपाध्यक्ष-2, महासचिव-9 कुल -12 पदाधिकारी रहेंगे। कमिटी के गठन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों का 50 प्रतिशत एवं युवा तथा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रस्ताव का अनुमोदन जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा करने के बाद प्रखंड में हर माह पांच तारीख को बैठक आयोजित कर सैकड़ों साथियों बीच में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। मुंजनी ने बताया कि संगठन सृजन-2025 संगठन निर्माण का वर्ष है, इसमें कार्यकर्ताओं के सुविधा के लिए झारखंड कांग्रेस एप्प भी लांच किया गया है। इस एप्प में प्रदेश कांग्रेस से लेकर पंचायत स्तर तक के नेता कार्यकर्ता अपने कार्यों का रिपोर्ट संगठन सशक्तिकरण के बारे में सुझाव और शिकायत दे सकते हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद और जुड़ाव बनाये रखने के लिए कनेक्ट केन्द्र की भी शुरूआत की गई है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू 22 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं। वे प्रदेश कांग्रेस की कार्यकाारिणी की बैठक में शामिल होने के बाद देर शाम वापस हैदराबाद चले जाएंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस तैयारी में जुट गई है।


