रांची | राजभवन की सहमति के बाद रांची यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक के पद पर डॉ. आशा कुमारी प्रसाद को नियुक्त किया गया है। इस संबंध में रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। डॉ. आशा पीजी होम साइंस विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। इससे पहले पीजी कॉमर्स विभाग के डॉ. विकास कुमार परीक्षा विभाग का दायित्व संभाल रहे थे।


