रांची | रांची यूनिवर्सिटी में प्रभारी वित्त पदाधिकारी के पद पर डॉ. दिलीप प्रसाद को नियुक्त किया गया है। डॉ. दिलीप पीजी इकोनॉमिक्स विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। इनका ग्रेड पे 6000 रुपए है। वर्तमान में डॉ. प्रीतम कुमार विवि के वित्त सेक्शन का प्रभार संभाल रहे हैं। इनके कार्यकाल में आरयू के इतिहास में सबसे अधिक शिक्षकों और स्टाफ को एरियर भुगतान किया गया है।इसमें सातवें वेतनमान का एरियर , प्रमोशन के बाद उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वेतन निर्धारण होने के बाद एरियर का भुगतान किया गया।


