ईस्टर संडे… प्रभु येसु के जी उठने की खुशी; पूर्वजों की कब्र पर चढ़ाए फूल, मोमबत्ती जलाकर हुई प्रार्थना

राजधानी में रविवार को ईस्टर संडे हर्षोल्लास से मनाया गया। गिरजाघरों में आराधना हुई। विश्वासियों ने परिजनों की कब्रों पर फूलमाला चढ़ाई और मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। एक-दूसरे को ईस्टर की बधाइयां दी। मान्यता है कि प्रभु येशु गुड फ्राइडे के तीसरे दिन जी उठे थे। प्रभु येशु का जी उठना अंधकार पर प्रकाश की जीत मानी जाती है। संत मारिया महागिरजाघर में सुबह 6 बजे पहली, 7 बजे दूसरी और 9 बजे तीसरी पवित्र मिस्सा की गई। जीईएल व सीएनआई चर्च कब्रिस्तान में अनुष्ठान… जीईएल चर्च के विश्वासी सुबह 4 बजे पुनरुत्थान आराधना के लिए कब्रिस्तान में शामिल हुए। वहीं, कांटाटोली सीएनआई चर्च कब्रिस्तान में सुबह 5 बजे प्रभुभोज का आयोजन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *