ऑनलाइन कार्य समय पर पूरा नहीं करने पर मानदेय रोकना गलत: शिक्षक संघ

दुमका| झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को शिक्षक संघ भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोतीलाल टुडू ने की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऑनलाइन कार्य समय पर पूरा नहीं करने पर मानदेय रोकना गलत है। 24 से 25 वर्षों से कार्यरत सहायक अध्यापकों को सेवा से मुक्त करना भी अन्यायपूर्ण है। राज्य उपाध्यक्ष वीर मंडल ने कहा कि अब सभी शिक्षकों को एकजुट होकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़नी होगी। जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रकिब और जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार राय ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की दमनात्मक नीतियों के खिलाफ मोर्चा मजबूती से आवाज उठाएगा। बैठक में जिला उप सचिव दुर्गाचरण पाल, जिला उप कोषाध्यक्ष युधीर मंडल, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, गणेश कुमार, सुनीता सोरे, लीना सोरेन, कल्पना होस, ललिता देवी, फुलवासिनी बेकरम, सुनीता एक्का और युरोद्र मंडारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *