भास्कर न्यूज |दुमका प्रांतीय यादव महासभा झारखंड के तहत रविवार को जरमुंडी के बजरंगबली मोड़ पर संगठन विस्तार को लेकर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष शिवनारायण दर्बे की अध्यक्षता में समाज के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। बैठक में प्रांतीय महासचिव सह संताल परगना प्रभारी डॉ. अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि समाज को मजबूत करने के लिए संगठित होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि अहीर रेजिमेंट के गठन और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर रेजांगला में शहीद हुए यादव वीरों की मिट्टी से भरा कलश अगले महीने दुमका जिले में प्रवेश करेगा। इसके स्वागत की व्यापक तैयारी करनी है।जिला संरक्षक दिवाकर महतो ने संगठन के प्रारूप पर चर्चा की। उन्होंने प्रखंड कमेटी के गठन का प्रस्ताव रखा। बैठक में मौजूद सदस्यों ने बताया कि कुछ पंचायतों की उपस्थिति नहीं हो सकी। इस पर अगले रविवार को फिर बैठक करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए संयोजक मंडली बनाई गई। मंडली सभी पंचायतों से समाज के लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करेगी। बैठक में बिहारी यादव, प्रमुख मरीक, जयप्रकाश यादव, सोमनाथ यादव, जयकांत मंडल, पंकज यादव अधिवक्ता, संतोष यादव, श्याम सुंदर मांझी, अशोक कुमार यादव, प्रवीण कुमार यादव, अजीत कुमार आदि थे।


