भास्कर न्यूज | कुन्दा कुंदा थाना में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को कानूनी जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में अधिकार मित्र अजीत कुमार ने लोगों को कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।उन्होंने लोगों से कहा कि आपसी लड़ाई, गाली-ग्लोज,पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवाद जैसे छोटे-मोटे विवादों में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। ऐसे मामलों को निपटाने के लिए मध्यस्थता कोर्ट आपकी सेवा मे सदैव तत्पर है। उन्होंने लोगों को कानूनी प्रक्रिया और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया।अधिकार मित्र ने बताया की विधिक जागरूकता शिविर का उद्देश्य लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इससे लोगों को अपने विवादों का समाधान करने में मदद मिलेगी और वे अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकेंगे।


