साल 1992 से समाज सेवा में अग्रणी पीपल्ज वेलफेयर सोसायटी द्वारा अभी तक 1044 से अधिक फ्री मेडिकल चैकअप कैंप लगाकर रिकॉर्ड स्थापित किया गया है। उक्त कैंपों के तहत न केवल सोसायटी द्वारा फ्री दवाइयां बांटी गई हैं बल्कि विभिन्न टेस्ट भी फ्री करवाए गए हैं। यही नहीं हजारों जरूरतंमद मरीजों के आंखों के फ्री आप्रेशन भी संस्था द्वारा करवाए जा चुके हैं। गरीबों के मसीहा नाम से प्रसिद्ध वकील और सोसायटी के प्रधान कुंवर रजिंदर सिंह पिछले 15 सालों से बिना कोई फीस लिए जरूरतमंदों के केस लड़ रहे हैं। साल 2009 में जिला कचहरी में स्थापित फ्री लीगल एड आफिस के तहत कुंवर के नेतृत्व में वकीलों की टीम आर्थिक तौर से कमजोर लोगों के 1200 से अधिक केस फ्री लड़ चुकी है। कुंवर ने बताया कि इन केसों में 700 से अधिक केस घरेलू हिंसा, दुष्कर्म, छेड़छाड़, अत्याचार व उत्पीड़न से संबंधित हैं। जबकि 25 प्रतिशत केस नशे के कारण हुए घरेलू विवाद से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि सोसायटी द्वारा डा. राहुल की याद में लौहगढ़ के बाहर पुराना शिवाला के समीप डा. राहुल मेमोरियल चैरिटेबल डिस्पेंसरी भी चलाई जा रही है। यहां भी मरीजों का फ्री चैकअप व उपचार किया जाता है। कहां करें संपर्क : कंवर पब्लिक स्कूल, हाथी गेट , मोबाइल :9872603847


