लोहगढ़ गेट स्थित मंदिर सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ में 73वां विशाल चाले को लेकर रविवार को तैयारियां शुरू की गईं। जिसमें मंदिर के सभी सेवादारों ने बाबा जी का झंडा बनाने की सेवा निभाई। इस मौके पर मंदिर सदस्यों ने बताया कि 11 मई रात को बाबा जी का विशाल चाला हिमाचल प्रदेश शाहतलाई मंदिर के लिए रवाना होगा। वहीं 27 अप्रैल शाम 6 बजे बाबा जी की फेरी निकाली जाएगी। इस मौके महंत रमन कुमार, पंडित मदन लाल, अश्वनी खन्ना, साहिल, रोहित, कमल शर्मा, अमित, पंकज, राजू समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।


