अमृतसर | फोकल प्वाइंट स्थित मंदिर श्री गोविंद गोधाम से कलश यात्रा निकाली गई। फोकल प्वाइंट मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ क्लश यात्रा के साथ हुआ। इसके बाद प्रसिद्ध कथा व्यास हरीश शास्त्री ने कथा करते हुए श्रीमद् भागवत की व्याख्या की। इस धार्मिक सम्मेलन के मुख्यातिथि फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान संदीप खोसला थे। खोसला ने कथावाचक हरीश शास्त्री को सम्मानित भी किया। इस मौके पर नवल गुप्ता, कारोबारी दिनेश अरोड़ा, हीरा लाल, अजय बिजोरिया इत्यादि मौजूद थे।


