अमृतसर | भारतीय व्यापार मंडल के पंजाब अध्यक्ष तथा फेडरेशन आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के नेशनल सेक्रेटरी राजीव अनेजा को दिल्ली में आयोजित समारोह में व्यापार-उद्योग को प्रोत्साहित करने के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए व्यापार रत्न अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता एवं नेशनल ट्रेड वेलफेयर बोर्ड गवर्नमेंट आफ इंडिया के चेयरमैन सुनील सिंधवी तथा फेडरेशन के प्रधान संजय बांसल ने दिया। अनेजा ने कहा कि वह हमेशा व्यापारियों को व्यापार के प्रति प्रोत्साहित करते रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे।


