अमृतसर| माधव विद्या निकेतन स्कूल में पांचवीं पातशाही श्री गुरु अर्जन देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस मौके पर प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। सभा में अरुण अरोड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1563 को गोइंदवाल साहिब में हुआ था। यह स्थान अमृतसर जिले में स्थित है। अरुण अरोड़ा ने कहा कि गुरु जी की देन अमृतसर शहर के लिए बहुत बड़ी रही है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की म्यूजिक शिक्षिका हिना ने शब्द गायन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना ठाकुर और उपप्रधानाचार्य दपिंदरपाल कौर भी मौजूद रहीं।


