अमृतसर| स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल में ढोल-नगाड़ों के साथ नेशनल चैंपियन सारंग दीप सिंह का स्वागत किया गया। सारंग ने ऑल इंडिया क्लब 15वीं मल्टी हॉर्स राइडिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। शो जंपिंग मुकाबले में नेशनल विजेता बने। पोलो मुकाबले में पहले रनर अप रहे। स्प्रिंग डेल एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन साहिलजीत संधू ने बताया कि यह चैंपियनशिप मैसूर टर्फ क्लब, कर्नाटक में हुई थी। सारंग ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। स्कूल प्रिंसिपल राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पोलो और घुड़सवारी जैसे खेल अब नए बदलाव का संकेत हैं।


