जेईई मेन में अमृतसर की कव्या ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 474

अमृतसर| आकांश एजुकेशनल सर्विसेज की छात्रा कव्या ने जेईई मेन्स 2025 (सेशन-2) में 99.98 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया रैंक 474 हासिल की। वह देशभर में टॉप 500 में शामिल हुई है। यह जानकारी शनिवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित परिणामों के बाद सामने आई। संस्थान के अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सफदर ने 99.87 प्रतिशत, जपनीत सिंह ने 99.86 प्रतिशत, हरनूर सिंह ने 99.30 प्रतिशत और वैभव जिंदल ने 99.14 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इन छात्रों ने अपने माता-पिता और आकांश इंस्टिट्यूट का नाम रोशन किया। अधिकांश छात्र आकांश के क्लासरूम प्रोग्राम से जुड़े थे। इनका लक्ष्य आईआईटी जेईई जैसी कठिन परीक्षा को पास करना था। जेईई मेन भारत के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और केंद्र सरकार द्वारा सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश का रास्ता खोलता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *