चार युवकों का रास्ता रोक कर 6 लोगों ने पीटा, केस

कोरबा | शादी कार्यक्रम से लौट रहे 4 युवकों को रास्ते में 6 लोगों ने रोककर तेज बाइक चलाने की बात कहते हुए पिटाई की। घटना में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जटगा चौकी क्षेत्र के मातिन गांव में शनिवार को शादी कार्यक्रम में शामिल होने पसान थाना के कोरबी चौकी क्षेत्र के पुटीपखना गांव के चार युवक गए थे। रात में चारों बाइक पर लौट रहे थे। रास्ते में 6 लोगों ने उन्हें रोका, जिसमें एक महिला भी थी। उन्होंने उनकी पिटाई कर दी। उनमें से दो युवक संत कुमार व राकेश कुमार के सिर में चोट लगने से वे गंभीर होकर बेहोश हो गए, जिसके बाद मारपीट करने वाले लोग वहां से भाग गए। पीड़ित बांगो थाना पहुंचे, जहां मारपीट करने वाले सुरेश, राजपाल, राजू, सूरज समेत एक महिला व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *