लातेहार में चैता दुगोला महामुकाबला 3 मई को

लातेहार | लातेहार शहर के धर्मपुर स्थित महिला डिग्री कॉलेज के पास तीन मई को चैता दुगोला महामुकाबले का आयोजन किया गया है। इसमें झारखंड के व्यास शिवशंकर यादव और बिहार के व्यास प्रभुनाथ तिवारी आमने-सामने होंगे। कार्यक्रम रात नौ बजे शुरू होगा और देर रात तक चलेगा। इसमें प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। मुख्य अतिथि के रूप में चतरा सांसद कालीचरण सिंह और विशिष्ट अतिथि विधायक प्रकाश राम मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। इस आयोजन को लेकर अध्यक्ष नरेश पाठक, सचिव योगेंद्र पांडेय और कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी सक्रिय हैं। नरेश पाठक ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा, यह मुकाबला मनोरंजन के साथ लोक संस्कृति से जुड़ने का मौका भी देगा। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *