झारखंड में आज से मौसम रहेगा साफ:दो दिनों में 4-5 डिग्री सेल्सियस की होगी वृद्धि, पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म रहा डाल्टेनगंज

झारखंड में सोमवार से मौसम में परिवर्तन फिर से शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश का दौर फिलहाल रुक गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से आसमान मुख्यत साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम ऐसा ही हाल 24 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान तापमान में वृद्धि होना भी अब तय माना जा रहा है। सोमवार से राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान में होगी वृद्धि मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सबसे कम न्यूनतम तापमान धनबाद का रहा
वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस धनबाद में दर्ज किया गया। कभी बारिश, कभी गर्मी से बढ़‎ रहे सर्दी-खांसी के मरीज‎ इधर, झारखंड में बीते एक पखवारे से ‎मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव से ‎लोग बीमार हो रहे हैं। कभी बादल‎ छाए रहने के साथ बारिश और ‎सुबह शाम ठंड इसी बीच दोपहर में‎ तेज धूप से अस्पतालों में रूटीन ‎मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ‎मौसम के ठंड-गर्म होने के साथ ‎सर्दी, खांसी, बुखार व पेट दर्द के ‎मरीज फिर से एक बार बढ़ गए हैं। ‎बीते कुछ दिनों से सदर सहित‎ अन्य निजी अस्पताल में मरीजों ‎की संख्या बढ़ गई है।‎ अप्रैल में फॉल में आया पानी
वहीं, पिछले नौ दिनों से समय-समय पर हो रही बारिश से रांची के जोन्हा फॉल्स की खूबसूरती लौट आई है। पिछले एक दशक में यह पहला मौका है, जब अप्रैल में फॉल में पानी लगातार झर-झर की आवाज के साथ गिर रहा है। नौ दिन में लगभग 60 मिमी ​बारिश होने से जलप्रपात सूखा नहीं है। इससे यहां घूमने आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। पिछले वर्ष अप्रैल के पहले सप्ताह में ही जोन्हा जलप्रपात सूख गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *