प्रदेश के आईएएस अफसरों के ऑनलाइन ब्यौरे से खुलासा:आईएएस में अमित कटारिया व टोपेश्वर वर्मा सबसे अमीर, 10 कलेक्टर करोड़पति

छत्तीसगढ़ के सीनियर आईएएस अफसरों में 2004 बैच के अमित कटारिया के पास सबसे ज्यादा 46 करोड़ की संपत्ति है। 2005 के टोपेश्वर वर्मा 18.67 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 12.4 करोड़ की सिंगल प्रॉपर्टी है। चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन की प्रॉपर्टी हैं, जिनकी कीमत 1.6 करोड़ है। प्रदेश के 33 जिलों में पदस्थ कलेक्टरों में 10 करोड़पति हैं। इसमें बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के पास सबसे ज्यादा 2.68 करोड़ की प्रॉपर्टी है। लिस्ट में राजेंद्र कटारा, जन्मेजय महोबे, अभिजीत सिंह, दिव्या उमेश मिश्रा, गोपाल वर्मा, सर्वेश्वर भूरे, दीपक सोनी, लीना कमलेश मंडावी, हरीश एस भी हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के 6 अफसरों ने जानकारी नहीं दी है। इसमें समीर बिश्नोई, रानू साहू, निलेश क्षीरसागर, विनीत नंदनवार, एस जयवर्धन और कुंदन कुमार का नाम शामिल है। इसमें से समीर बिश्नोई और रानू साहू पर दागी होने का आरोप है। 2004 बैच के बाद के अधिकांश अफसर करोड़पति 9 के पास सिंगल प्रॉपर्टी
अमित अग्रवाल, निधि छिब्बर, रिचा शर्मा, गौरव द्विवेदी, अविनाश चंपावत, रीनाबाबा कंगाले, अन्बल्गन पी, राजेश सुकुमार टोप्पो, आर संगीता ऐसे अफसर हैं, जिनके पास सिंगल प्रॉपर्टी है। मैंने 5 साल में कोई थी संपत्ति नहीं खरीदी है। मेरे पास जो भी संपत्ति है, वह पुश्तैनी है। उसी के रेट में इजाफा हुआ।’ -पवन देव गौतम, डीजी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *