महासमुंद| नगर के भलेसर मार्ग में स्थित नगर पालिका अध्यक्ष के घर के सामने ही सड़क पर बीते चार दिनों से कचरा का ढेर लगा हुआ है। आसपास आने जाने वाले लोग कचरा के बदबू से परेशान है। नगर पालिका के स्वच्छता कर्मियों ने नाली से कचरा को निकाल सड़क किनारे रख दिए है, जिसे हटाया नहीं गया है। कर्मी नपाध्यक्ष के घर के सामने कचरे का ढेर छोड़ दिए है। लोगों ने कचरा को हटवाने की व रोजाना सफाई करवाने की अपील की है। -महासमुंद निवासी दिनदयाल ठाकुर की रिपोर्ट


