भास्कर न्यूज | महासमुंद नगर में नागरिकों के सुविधा के लिए लाखों रुपए खर्च करके नगर के नकुल ढीढी उद्यान में आकांक्षीय शौचालय का निर्माण करवाया गया है। शौचालय को बनकर तैयार हुए 6 महीने से भी ज्यादा समय हो चुके है, लेकिन अब तक उद्घाटन नहीं किया गया है। पास ही में नेशनल हाइवे 353 से लगे बस स्टॉपेज भी है, जिसमें सैकड़ों यात्री बस के इंतजार करते बैठे रहते हैं। ऐसे यात्रियों के लिए भी आसपास शौचालय की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सभी नागरिक आकांक्षीय शौचालय के शुरू होने के ताक में है। लोगों ने इसे शुरू करने के लिए कई बार नपा में मांग की पर जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। -महासमुंद निवासी जगत प्रकाश सिन्हा की रिपोर्ट


