11 आत्मसमर्पितों नक्सलियों को जनमन पत्रिका दी गई

सुकमा | जिले में स्थित ग्राम पंचायत बड़ेसट्टी को प्रथम नक्सल मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया है। बड़ेसेट्टी पंचायत के 11 नक्सलियों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण किया और समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए। इन सभी आत्मसमर्पित को छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही जनसंपर्क विभाग के द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का निशुल्क वितरण किया गया। इस पत्रिका में राज्य शासन के द्वारा लोक कल्याण और विकास के क्षेत्र में लिए गए निर्णयों के संबंध में अद्यतन जानकारी मिलती है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस पत्रिका में प्रमाणिक तथ्यों का संकलन है। वहीं कुकानार के लोगों के अनुसार नक्सली संगठन बचाने एक महीने की मोहलत मांग रहे हैं। नक्सलियों पर विश्वास न करने सरकार से मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *