ग्रामीणों को बी-1, किसान किताब का वितरण किया

सुकमा | राजस्व विभाग के द्वारा जिले के सभी ग्रामों में राजस्व संबंधी सभी कार्य निशुल्क किया जा रहा है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए पंचायतों में राजस्व कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोंटा तहसील के चिंताकोंटा एवं सुन्नमगुड़ा गांव में गुरुवार को लगभग 29 ग्रामीणों को अपडेटेड बी-1 का वितरण किया गया। ग्राम के सभी खातेदारों को भूमि संबंधी दस्तावेज बी-1 (किश्तबन्दी खतौनी आसामीवार), खसरे का निशुल्क वितरण हल्का पटवारी के माध्यम से किया जा रहा है। ऐसे भूमिस्वामियों को जिनके पास किसान किताब नहीं हैं उन्हें चिन्हित कर तत्काल किसान किताब प्रदान किया जा रहा है। सभी ग्रामों में हल्का पटवारियों द्वारा बी-1 का वाचन भी किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *