छिंदगढ़| सरस्वती शिशु मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बीते करीब 3 दशकों से पूर्व सरपंच आसमन नेगी ने समिति के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला, लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब होने से अगले 3 सालों के लिए नई समिति का गठन किया गया है। इसके बाद हर तीन सालों में नई समिति का गठन किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। समिति में भाजपा नेता हुंगाराम मरकाम को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं पूर्व शिक्षिका कौशल्या दादड़े को उपाध्यक्ष और तुलसीराम साहू को संरक्षक के रूप में चुना गया।


