कटेकल्याण में अंधड़ के कारण 24 घंटे बिजली गुल

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा कटेकल्याण में शनिवार रात को आंधी और बारिश से कई घरों को नुकसान पहुंचा, बिजली लाइन के ऊपर मेटापाल के पास पेड़ गिर जाने से 24 घंटे बिजली गुल रही। साथ ही उन घरों को भी नुकसान हुआ जिन घरों में सीमेंट और लोहे की सीट की छत बनी हुई थी। मेटापाल, गाटम, कटेकल्याण और इसके आसपास के कई गांवों में शनिवार को आई आंधी से नुकसान हुआ है। शनिवार को जिले में कटेकल्याण को छोड़कर और कहीं भी बारिश नहीं हुई। कटेकल्याण के 20 किलोमीटर के दायरे में ही तेज हवा के साथ हुई बारिश से नुकसान हुआ है। जिले में रोज बादल छा रहे हैं पर बारिश कहीं कहीं ही हो रही है। कटेकल्याण क्षेत्र में इससे पहले भी पिछले हफ्ते बारिश हुई थी और नुकसान हुआ था। कटेकल्याण क्षेत्र के लोग बिजली की समस्या से परेशान : कटेकल्याण ब्लाक में बिजली की सप्लाई 40 किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा से की गई है, कटेकल्याण तक बिजली सप्लाई की सिंगल लाइन है और किसी भी सब स्टेशन से यहां के लिए बिजली सप्लाई नहीं की जाती है। कटेकल्याण ब्लाक मुख्यालय से 100 से अधिक गांवों को सप्लाई दी जाती है, आए दिन यहां कई, कई घंटों के लिए बिजली गुल हो जाती है। शनिवार को गुल हुई लाइट रविवार शाम को बहल हो पाई वह भी ब्लाक के सभी गांवों में बिजली की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। ब्लाक मुख्यालय कटेकल्याण में बिजली की समस्या से सिर्फ आम लोग ही नहीं, अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। सीएससी कटेकल्याण में जहां रोज 20 से 25 मरीज भर्ती रहते हैं, एनआरसी में छोटे बच्चे रहते हैं उस अस्पताल में भी लाइट गुल होने की स्थित में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *