जांजगीर| भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार की शृंखला में पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कार वर्ष-2026 के लिए पात्र व्यक्तियों से ऑनलाइन नामांकन प्रस्ताव 31 जुलाई तक मंगाए गए हैं। इसके लिए वेबसाइट का पता है http://awards.gov.in । वर्ष 2026 में पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। पद्म पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।


