जांजगीर| इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी(इग्नू) ने जून में होने वाली टर्म-एंड परीक्षा(टीईई) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। अब आवेदन 28 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। पहले यह तारीख 20 अप्रैल थी। अब 29 अप्रैल से 4 मई तक लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके लिए 1100 रुपए की लेट फीस देनी होगी। प्रत्येक थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 200 रुपए प्रति कोर्स अलग से देने होंगे। जून टर्म-एंड परीक्षाएं 2 जून से 11 जून के बीच आयोजित की जाएंगी।


