जांजगीर | वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा को जांजगीर- नैला नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की स्वीकृति से हुई। यह निर्णय विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा और क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप की सहमति पर लिया गया। नियुक्ति पत्र जिला कांग्रेस अध्यक्ष और अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने जारी किया। प्रिंस शर्मा दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं। नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस पार्षदों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रिंस शर्मा के नाम पर मुहर लगी।प्रदेश कांग्रेस ने जिला कांग्रेस को इसकी स्वीकृति दी। प्रिंस की नियुक्ति पर बधाई देने वालों में दिनेश शर्मा, गुलजार सिंह, रमेश पैगवार, विवेक सिंह सिसोदिया, रफीक सिद्दिकी, शिशिर द्विवेदी, अजीत सिंह राणा, हेमलता राठौर, मुस्कान परवीन, मनोरमा पाटेकर, वर्षा सिंह राजपूत, विष्णु यादव, अरमान खान, रेखा सोनवान, देवराज सिंह चंदेल, विजय बंटी अग्रवाल आदि हैं।


