नगर सैनिक भर्ती के लिए परीक्षा 22 जून को होगी

जांजगीर| छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों की भर्ती परीक्षा 22 जून को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए व्यापमं की ओर से सूचना जारी की गई है। पिछले साल इन पदों के लिए दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद कुल 20 हजार 137 अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के लिए किया गया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में चयनित हुए हैं, वे व्यापमं की वेबसाइट पर जाकर लिखित परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो आवेदन नहीं करेंगे, वे इस परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। फॉर्म एक ही बार भरे जाएगा, इसके बाद उसमें सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *