प्रखंड में हर्षोल्लास से मना प्रकृति पर्व सरहुल ढोल मांदर और नगाड़े की थाप पर झूमे लोग

भास्कर न्यूज | सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत अरु पंचायत ग्राम में शांति, सौहार्द व हर्षोल्लास के साथ प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया। इस अवसर पर गांव के पहान परवा उरांव और पुजार घना उरांव ने गांव के सरना स्थल में साल वृक्ष के समीप विभिन्न देवी देवताओं की विधि विधान के साथ आदिवासी रीति रिवाज से पूजा अर्चना की। साथ ही क्षेत्र की खुशहाली और अमन चैन के लिए प्रार्थना की। वहीं पूजा के बाद महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग व नवजवान ढोल मांदर और नगाड़े की थाप पर नाचते झूमते और गाते हुए अरु, पतराटोली, बग़ीचाटोली, अरु चौक सहित विभिन्न गांव टोला में भ्रमण किए। मौके पर गौतम प्रसाद, मंगलेश्वर उरांव, बन्धन महतो, संतोष राम, सरस्वती उरांव, बबली उरांव, बिनोद यादव, तरुणा उरांव, करमा उरांव, राधारमण उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *