शिक्षक अंजनी कुमार नेपाल में सम्मानित

भास्कर न्यूज | सिमडेगा राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह को भगवान बुद्ध के जन्म स्थली नेपाल के लुंबनी में कृषि एवं भूमि व्यवस्था मंत्री एवं वन तथा वातावरण मंत्री नेपाल सरकार के द्वारा विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान नेपाल में देवनागरी लिपि के उपयोग तथा नेपाल के संदर्भ में हिंदी साहित्य के व्यापीकरण हेतु उल्लेखनीय योगदान हेतु तथा साथ ही शिक्षा, साहित्य, जल प्रबंधन,समाज सेवा एवं लेखन के क्षेत्र में इनके द्वारा किए गए विभिन्न नवाचारो, उससे प्राप्त परिणामों और उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया है। बताया गया कि उन्होंने यूएनजी 7 जी डब्ल्यू वाई एन जैसे वैश्विक अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ कई सराहनीय कार्य करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए हैं। इनका विभिन्न नवाचार,अभियान एवं नवीन संकल्पनाएं बेहतर समाज निर्माण में जन साधारण के चेतना को गहराई तक छूने और उन्हें प्रेरित करने का कार्य मानवता के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में बेहतरीन भूमिका निभाई है। इनका यह प्रयास और सम्मान उन सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत है जो शिक्षा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों में परिवर्तन लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस खास अवसर को यादगार बनाते हुए नेपाल की ओर से कई तरह के पुरस्कार सामग्रियों के साथ हीं इनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की कामना करते हुए एक दुर्लभ रुद्राक्ष की माला भी भेट की गई है। इस विशेष अवसर पर इन्हें कई गणमान्य लोगों एवं शुभचिंतकों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्राप्त हो रही है। भास्कर न्यूज | लोहरदगा लोहरदगा विधानसभा अंतर्गत किस्को प्रखंड के अरेया गांव निवासी आजसू पार्टी नेता 42 वर्षीय बालेश्वर उरांव का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। रांची रिम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन पर आजसू पार्टी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और दुख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *