झारखंड कुश्ती टीम में निरंजन का चयन, कोच चुने गए सत्यनारायण

भास्कर न्यूज|लोहरदगा अंडर-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले के निरंजन लकड़ा का चयन झारखंड कुश्ती टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 20 से 22 अप्रैल 2025 तक कोटा, राजस्थान में होगी। इसी प्रतियोगिता के लिए कोच के रूप में सत्यनारायण महली का भी चयन हुआ है। सत्यनारायण महली लोहरदगा जिला कुश्ती संघ के उप सचिव हैं। निरंजन लकड़ा इंडियन आर्मी में कार्यरत हैं। एक माह पहले लोहरदगा के ही पहलवान अमित कुमार गोप को इंडियन आर्मी में हवलदार पद पर नियुक्त किया गया था। खेल कोटे के तहत सेना द्वारा खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति दी जा रही है। खेल प्रेमियों ने इसके लिए इंडियन आर्मी को सलाम किया है। साथ ही झारखंड सरकार से भी मांग की गई है कि वह खेल नीति में सुधार करे और ऐसे खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति दे। लोहरदगा जिला कुश्ती संघ के सचिव अजीत भगत ने कहा कि जिले के खिलाड़ी लगातार झारखंड टीम में जगह बना रहे हैं। इसके बावजूद झारखंड सरकार के खेल विभाग की ओर से अब तक यहां कोई प्रशिक्षण केंद्र नहीं खोला गया है। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद अधिकारियों की नजर इन खिलाड़ियों पर नहीं पड़ रही है। निरंजन और सत्यनारायण के चयन पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, लोहरदगा डीसी वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हरीश बिन जमा, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष महादेव उरांव, विमल कांत सिंह, प्रवीण सिंह, ओम सिंह, अशोक यादव, सुखेर भगत, निसार अहमद, जगदीप भगत, डॉ. गणेश प्रसाद, विनोद सिंह खेरवार, अजात शत्रु, पशुपति पारस, रोशन मुंडा, मनोज गोप, लखन प्रसाद साहू, उदय कुमार गुप्ता, लखन राम, अजय महतो, संजीव कुमार रेड्डी, आशीष आर्य, योगेश प्रजापति, अजय प्रजापति, सत्यनारायण महली, विनोद उरांव, रामकिशोर टाना भगत, पप्पू कुमार साहू, दिलीप कुमार साहू, आशीष कुमार, अमित कुमार, बीके बालाजी नापा, मदन मोहन पांड, रविंद्र मोहन लकड़ा, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। लोहरदगा जिला कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष रामकिशोर टाना भगत ने भी दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *