लोहरदगा-चतरा संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे धीरज

भास्कर न्यूज | लोहरदगा कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू अब पूरी तरह से राजनीति के मैदान में सक्रिय होकर पार्टी को मजबूत करेंगे। जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने को लेकर वह चतरा और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र का क्रमवार रूप से दौरा करेंगे। इस संबंध में पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाना है। इसके लिए वह लगातार सभी क्षेत्र में दौरा करते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिलेंगे। वह इस बात का आकलन करेंगे कि कौन पार्टी के हित में काम कर रहा है, कौन सक्रिय है और कौन सिर्फ पार्टी को बदनाम करने और पार्टी का सिर्फ लाभ लेने के चक्कर में है। जो लोग बेहतर काम करते हुए पाए जाएंगे, उनको इनाम मिलेगा। जबकि गलत काम करने वालों और पार्टी को बदनाम करने वाले लोगों की रिपोर्ट वह आलाकमान से करेंगे। धीरज प्रसाद साहू ने कहा है कि संगठन को और भी प्रभावी बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को जनता के बीच नियमित रूप से जाना चाहिए। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे लोगों से मिलें, उनकी समस्याओं को सुने और समस्या समाधान की दिशा में पहल करें। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं, बल्कि जनता और पार्टी के बीच एक कड़ी का काम करते हैं। कई बार उन्हें शिकायत मिली है कि कुछ लोग पार्टी के लिए संकल्पित होकर काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करना है और उनके बारे में पार्टी को जानकारी देनी है। पार्टी के साथ भीतरघात करने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही लोहरदगा और चतरा लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र का दौर प्रारंभ करने जा रहे हैं। इसमें वह जनप्रतिनिधियों का भी साथ लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *