युवती ने होने वाले पति को बॉयफ्रेंड से पिटवाया VIDEO:भिलाई में किडनैप किया, हॉकी स्टिक-बेसबॉल बैट से पीटा; खेत में रातभर छिपकर बचाई जान

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कार सवार कुछ युवकों ने एक युवक का फिल्मी स्टाइल में किडनैप कर लिया। सुनसान जगह ले जाकर आरोपियों ने युवक हॉकी स्टिक और बेसबॉल बैट से पीटा। पत्थर से सिर कुचलने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रहा। खेत में रात भर छिपकर उसने अपनी जान बचाई। जांच में पता चला किडनैपिंग किसी और ने नहीं बल्कि युवक की मंगेतर ने करवाई थी। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। युवती उससे शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए प्रेमी के साथ युवक रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। युवक को कार में उठाकर ले गए युवती ने नागपुर से अपने बॉयफ्रेंड को बुलाया। प्रेमी अपने 2 दोस्तों के साथ कार से भिलाई पहुंचा। इसके बाद रात 10:30 बजे युवक को कार में उठाकर ले गए। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। टिकेश की शादी हेमकुमारी से तय हुई थी जानकारी के मुताबिक जिस युवक को किडनैप किया गया उसका नाम टिकेश साहू (27) है। वह ACC अडाणी सीमेंट फैक्ट्री में काम करता है। मार्च 2025 में टिकेश की शादी खैरागढ़ की हेमकुमारी साहू (25) से तय हुई थी। हेमकुमारी का परिवार नागपुर के हिंगना में रहता है। हेमकुमारी का नागपुर के किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे पहले कि हेमकुमारी और टिकेश दोनों शादी के बंधन में बंधते युवती ने अपने प्रेमी साथ मिलकर टिकेश की किडनैपिंग करवाई और जानलेवा हमला करवा दिया। घायल टिकेश ने जामुल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की जांच में पता चला कि हेमकुमारी का नागपुर के रहने वाले दुर्गेश साहू (22) से अफेयर था। आरोपी बेमेतरा जिले का रहने वाला है, जो अभी नागपुर में रहता है। हेमकुमारी टिकेश से शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन परिवार के दबाव में बोल नहीं पाई। हेम कुमारी के कहने पर दुर्गेश ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर टिकेश पर हमले का प्लान बनाया। योजना के मुताबिक दुर्गेश अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर भिलाई पहुंचा। यहां उन लोगों ने टिकेश के आने-जाने की रेकी की। 18 मार्च की रात करीब 10:30 बजे टिकेश काम से घर लौट रहा था। टिकेश जैसे ही अपने दोस्त के साथ बाइक से निकला दुर्गेश ने उसके बगल से कार को रोका और उसके बाद उससे एक पता पूछा। पता पूछने के बाद टिकेश नंदिनी रोड की तरफ चला गया। इसके बाद दुर्गेश ने कार को यू टर्न लेकर टिकेश की बाइक के आगे लगा दिया और उसकी हॉकी स्टिक, बेसबॉल बैट से पिटाई शुरू कर दी। अपहरण कर हत्या करने की थी योजना इसके बाद टिकेश को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर एसीसी चौक से अपहरण कर ले गए। वो लोग उसे मेडेसरा ले गए। वहां भी उन लोगों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर बुरी तरह पीटा। आरोपी उसके सिर में बड़ा सा पत्थर पटककर उसे जान से मारने वाले थे, लेकिन टिकेश अपने आपको छुड़ाकर खेत की तरफ भागा। खेत में छिपकर पूरी रात गुजारी टिकेश ने बताया कि वह अंधेरा होने के कारण अपनी जान बचाने में सफल रहा। वह खेत की तरफ भागा और पूरी रात खेत में ही छिपा रहा। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। सुबह उजाला होने पर वो वहां निकला। पहले तो वो काफी दूर तक पैदल चला और आगे जाकर एक युवक से लिफ्ट लेकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रेमिका सहित 3 गिरफ्तार एक फरार एएसआई एस. साहू ने बताया कि कॉल डिटेल और अन्य सबूतों के आधार पर यह पता चला कि किडनैपिंग महाराष्ट्र के एक युवक ने की है, जो कि टिकेश की मंगेतर का प्रेमी है। इसके बाद पुलिस ने दुर्गेश साहू और उसके एक साथी अमित वर्मा (23) को शनिवार को नागपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हेमकुमारी का साजिश में हाथ होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने हेमकुमारी को भी हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। हेमकुमारी ने पुलिस को बताया कि वह टिकेश से शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए उसने यह षड्यंत्र रचा। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। ………………. ये खबर भी पढ़ें… 19 साल के बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति का मर्डर: अफेयर के बारे में पता चलने पर पहले शराब पिलाई फिर मारकर छिपाई लाश छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में महिला ने 19 साल के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। मारने से पहले आरोपियों ने शराब पिलाई थी। अफेयर के बारे में पता चलने पर गला घोंटा। इसके बाद लाश झाड़ियों में छिपाई। मामला मोहला थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *