बिलासपुर में तालाब में डूबने से बच्ची की मौत:भाई ICU में भर्ती, घर के काम में व्यस्त थी मां; खेलते-खेलते तालाब में गिरे भाई-बहन

बिलासपुर में तालाब में डूबने से मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका छोटे भाई की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी मां घर के काम में व्यस्त थी। तभी खेलते-खेलते दोनों भाई-बहन तालाब तक पहुंच गए। इस दौरान गिरने से दोनों डूब गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है। सिरगिट्‌टी के बछेरा पारा निवासी विकास साहू फेरी लगाकर मनिहारी सामान बेचता है। रोज की तरह वो रविवार की सुबह अपने काम पर निकल गया। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी और छह साल की बेटी बबीता और छोटा बेटा अनोखा साहू थे। मां घर में काम कर रहीं थीं। तभी दोनों बच्चे खेलते-खेलते घर के पास ही तालाब के पास पहुंच गए। खेलते-खेलते तालाब में गिर गए भाई-बहन दोपहर में दोनों भाई-बहन तालाब के पास खेल रहे थे। इस दौरान बबीता साहू और उसका भाई अनोखा साहू खेलते-खेलते तालाब में गिर गए। दोनों बच्चे तालाब में डूबने लगे, जिसे देखकर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक दोनों गहरे पानी में डूब गए थे। भाई मिला और बहन की होती रही तलाश किसी तरह लोगों ने अनोखा को बाहर निकाल लिया और बेहोशी की हालत में उसे सिम्स अस्पताल लेकर गए। वह पानी पी लिया था, जिससे उसकी सांसें थम सी गई थी। उसे सिम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसकी बड़ी बहन बबीता गहराई में समा गई। काफी देर तक लोग उसकी तलाश करते रहे। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *